सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
दोनों किड़नी फेल होने के कारण सुरेश ठाकुर की हालत हुई नाजुक
आनी खंड के बखनाओ निवासी सुरेश ठाकुर गंभीर बीमारी के कारण जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। सुरेश की दोनों किडनियां फेल है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
आईजीएमसी शिमला व एमज बिलासपुर समेत कई जगहों में पिता ताबे राम सुरेश का इलाज करवा चुके हैं जिसमें लाखों का खर्चा हो चुका है। इन दिनों सुरेश ठाकुर का इलाज़ आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।
अब दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट मैक्स में होनी है जिसके लिए करीब 15 लाख रुपए की जरूरत है। परिवार ने जमा पूंजी सारी बेटे पर लगा दी है। अब परिवार बेबस है।
ऐसे में पिता ताबे राम ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है। पिछले सात महीने से परिवार परेशान है। पिता ने अपने पुत्र को किडनी डोनेट करनी है इसलिए क्षेत्र के लोगों से पिता ने अपने पुत्र को बचाने के लिय आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
आप भी यथासंभव मदद करके परिवार को खुशियां लौटाने में साथ दें। आप की छोटी सी मदद सुरेश ठाकुर को एक नई जिंदगी दे सकती है।
निचे दिए गए खाता संख्या तथा गूगल पे में सहायता राशी भेजें :-
खाता संख्या : A/C 40439126574
आईएफएससी : SBIN0015280
सुरेश ठाकुर सुपुत्र ताबे राम
GPay : 8219343140 (आयुष ठाकुर, बेटा)









