सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
गत दिन बैजनाथ भाजपा मंडल की नई कार्याकारिणी का जो गठन किया गया जिसमें बैजनाथ के वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राणा को अध्यक्ष तथा छोटाभंगाल धरमाण पंचायत के पूर्व प्रधान व भाजपा के युवा, कर्मठ तथा मिलनसार संजय ठाकुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्त गया है।
इससे पूर्व संजय ठाकुर जिला भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के सदस्य भी रह चुके हैं और पार्टी में काफी पैंठ रखने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी अच्छी पहचान है। वहीँ वीरेंद्र राणा अध्यक्ष तथा संजय ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समूचे बैजनाथ भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी।
नव नियुक्त मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र राणा तथा उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की इस ताजपोशी पर समूचे बैजनाथ क्षेत्र तथा छोटाभंगाल के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी की लहर छाई है।
उपाध्यक्ष बनने के बाद छोटा भंगाल के मुल्थान में पहुँचने पर संजय ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी ज़ाहिर करते हुए संयुक्त रूप से जोरदार स्वागत किया।
संजय ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उसे वे ईमानदारी तथा पूरी लग्न के साथ निभाएंगे। इस दौरान बैजनाथ ब्लॉक
की वर्तमान बीडीसी उपाध्यक्ष प्रीति राणी, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, मुल्थान के वूथपालक आशीष ठाकुर, मुल्थान के वूथ अध्यक्ष जगदीश कुमार, धरमाण बूथ के अध्यक्ष ब्रहामू राम, स्वाड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान व भाजपा ग्राम केन्द्र लोहारड़ी के प्रभारी प्रदीप कुमार सहित शनि ठाकुर, प्रवीण कुमार व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









