एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण–II में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

नगवाई/ मंडी 

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण–II में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में नगवाई कार्यालय में परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने परियोजना के कर्मचारियों को “ फिट इंडिया शपथ ” की दिलवाई।

इस अवसर पर रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान परियोजना के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह एवं जोश के साथ रस्साकसी खेल में भाग लिया।

तत्पश्चात रस्साकसी के विजेताओं को पुरस्कार वितिरित किये गये। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *