कला कलमकार संस्था कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक सन्गोष्ठी 03 सितम्बर को होगी आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

बिलासपुर, 31 अगस्त

बिलासपुर जिला की अग्रणी कला कलमकार संस्था कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम सन्गोष्ठी 03 सितम्बर रविवार को नगर के साथ लगती बामटा पंचायत के बध्यात गावं के साकेत निवास में होनी निश्चित हुई है ।

मंच की महासचिव तृप्ता कौर मुसाफिर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र मिन्हास करेंगे जबकि शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त अध्यापिका अरुणा शर्मा मुख्यतिथि के रुप में शामिल होंगी।

श्रि कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाली सन्गोष्ठी में रचनाएं भी इसी उत्सव पर आधारित रहेंगी और भजन कीर्तन का दौर भी चलेगा। तृप्ता कौर ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *