जिला कुल्लू के कलैहली में दो युवक 30.53 ग्राम चिट्टे के साथ धरे 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने नशे के तसकरों पर शिकंजा कसते हुए चिट्‌टा तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को 30.53 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ़्तार किया है।

डीएसपी कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बजौरा के समीप कलैहली में नाका लगाया था और आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी (एचपी-66-8674) को भी जांच के लिए रोका गयाए जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 30.53 ग्राम चिट्टा बरामद कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि चिट्‌टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान खेम राज पुत्र गोपी राम शर्मा बंजर शाड़ावाई भुंतर जिला कुल्लू उम्र (32) और दीपू (28) पुत्र लाल बहादुर जो वर्तमान में मनी राम निवासी शाउणीधार कुल्लू के घर में किराए पर रहता है के तौर पर हुई है।

 

खबर ठीक लगे तो जरूर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *