सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
शिमला, 1 सितम्बर
प्रदेश में शिक्षा विभाग में इन दिनों ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। शिक्षा विभाग ने स्कूल कैडर के 63 प्रिंसिपलों की ट्रांसफर के ऑर्डर जारी किए हैं।
शिक्षा सचिव अभिषेक जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 63 प्रिंसिपलों को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनाती दी गई है। ट्रांसफर किए गए प्रिंसिपल को तय समय में जॉइनिंग कर रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का वीरवार को आखिरी दिन था जिसके चलते अब धीरे-धीरे ऑर्डर जारी हो रहे है।
मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार शिक्षा विभाग में अगस्त माह में ट्रांसफर के लिए दस दिन निर्धारित किए गए थे। इसके बाद अब अक्टूबर के अंतिम दस दिनों में ही ट्रांसफर होगी। उसके बाद ट्रांसफर पर प्रतिबंध लग जाएगा।
शिक्षा विभाग को ट्रांसफर के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे जिसके चलते बीते दस दिनों में कि शिक्षा विभाग में सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्रांसफर को आवेदन किया था।
अब विभाग द्वारा ट्रांसफर के आदेश जारी किए जा रहे हैं। जिसके अनुसार शॉर्ट स्टे वाले कर्मचारी व अधिकारी ट्रांसफर के लिए मान्य नहीं होंगे। कम से कम दो वर्ष का स्टे निर्धारित किया गया है।
खबर को जरुर शेयर करें








