सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी खंड की नगर पंचायत के गांव तेशन (आनी) के निवासी थाना ब्रौ में तैनात मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए नाम चयनित हुआ है।
अनुपम को यह श्रेष्ठ सम्मान 3 सितंबर 2023 को पुलीस मुख्यालय शिमला द्वारा दिया जाएगा। इससे पहले भी अनुपम को कई बार इनके विभाग व अन्य उत्कृष्ट सेवायों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
अनुपम को कंप्यूटर अवेयरनेस में सिल्वर मेडल तथा एक क्विंटल से ज्यादा चरस पकड़ने के लिए 15 अगस्त 2022 को अवार्ड से सम्मानित किया ज अचूक है।
अनुपम ने दिल्ली से 6 किलो ग्राम चिट्टे के साथ एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था जो कि पुलिस की चिट्टे को लगाम लगाने में बहुत बड़ी गिरफ़्तारी थी।
डीजीपी डिस्क अवार्ड की सूचना मिलते ही अनुपम के परिवार, रिश्तेदार, पुलिस विभाग व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
खबर को जरूर शेयर करें