छोटाभंगाल का चेलरा दी मलाह महिला मंडल 2016 से लगातार गाँव में चलाता आ रहा है स्वच्छता अभियान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

खूशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल घाटी की कोठी कोहड़ पंचायत के अंतर्गत महिला मंडल चेलरा दी मलाह की महिलाओं ने भारत स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए  महिला मंडल की प्रधान कविता देवी की अध्यक्षता में अपने गाँव की साफ- सफाई की।

महिला मंडल की सचिव अनिता कुमारी ने बताया कि महिला मंडल चेलरा दी मलाह की महिलाएं वर्ष 2016 से आजतक महिला मंडल की सभी प्रधानों की अगुवाई में इसी तरह ही हर रविवार या फिर किसी भी दिन को लगातार दस-दस महिलाओं का समूह अपने गाँवों के रास्तों, नालियों तथा गाँव के आसपास क्षेत्र की सा फ- सफाई करती आ रही है।

उन्होंने वर्ष 2016 से यह निर्णय लिया है कि गाँव का कोई भी महिला या ब्यक्ति कूड़े को इधर-उधर नहीं फेंकेगा। घरों के अंदर बाहर के कूड़े को गाँव से दूर सुरक्षित स्थान पर जाकर गाँव द्वारा बनाए गहरे गड्डे में फेंक दें।

महिला मंडल द्वारा लिए गए इस अहम निर्णय का गाँव के समस्त लोग वर्ष 2016 से ही पूरी तरह पालन करते आ रहे हैं। महिला मंडल चेलरा दी मलाह की महिलाओं के सराहनीय प्रयास से गाँव बिलकुल साफ़ और सुन्दर दीखता है।

 

कृपया खबर को जरुर शेयर करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *