श्री राम नाटक समिति डियारा सेक्टर बिलासपुर ने अजय चंदेल को  सौंपी अध्यक्ष की कमान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

श्री राम नाटक समिति डियारा सेक्टर बिलासपुर की कार्यकारिणी के हुए चुनाव में अजय चंदेल को प्रधान चुना गया है। समिति के वरिष्ठ कलाकार सुशील पुंडीर की अध्यक्षता में हुए चुनाव में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजय चंदेल के नाम पर सहमति जताई।  इसके अतिरिक्त सुनील पंवर को समिति का महासचिव और सुखदेव सूद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नव निर्वाचित प्रधान अजय चंदेल ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले श्री राम नाटक मंचन के लिए रिहर्सल 14 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

समिति के वरिष्ठ कलाकार व  निर्देशक अनिल मैहता अपने सहयोगियों के साथ कलाकारों को अदाकारी के गुर सिखाएंगे। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और कलाकारों से रिहर्सल में प्रत्येक दिवस अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा पर्व श्री राम नाटक समिति डियारा सेक्टर द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्यों को एक साथ भव्य दशहरे के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

समिति के पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंडित और पूर्व महासचिव मदन राणा ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को अपना हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में वरिष्ठ कलाकार बृजेश कौशल, विनोद शर्मा, चंदन शर्मा, विजय कुमार, मनीष ठाकुर, संजय कंडेरा, राजेंद्र चंदेल, रितेश मैहता और मनोज गांगट सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

कृपया खबर को जरुर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *