सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू, 4 अक्टूबर
प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी जारी ने दिल्ली के एक युवक को 620 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बुर्जी मोड़ समीप हनुमान मन्दिर ज़री में दिल्ली के एक युवक के कब्जा से 620 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान संदीप (36 वर्ष) पुत्र जय प्रकाश निवासी हाऊस नम्बर 269 नजद सैनी चौपाल मुंड़का, दिल्ली के तौर पर हुई है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी पूछताछ जारी है।










