राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेढ़ के छात्र सुजल ने खुन्न कलस्टर में किया टॉप

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
शिक्षा खंड आनी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला करेढ़ का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक कृष्ण चन्द, जय भारद्वाज, मिडल स्कूल के प्रभारी अध्यापक राजेश शर्मा, रजनीश शर्मा व सुनीता ठाकुर ने बताया कि प्राईमरी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेढ़ के छात्र सुजल कुमार ने पूरे खुन्न कलस्टर में टॉप किया है। इस उपलब्धि पर जहाँ विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई है, वही सुजल के पिता राजेंद्र सिंह और माता प्रभा देवी ने भी बेहद खुशी व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है।
वहीं कक्षा तीन में गरिमा शर्मा ने टॉप किया है, जबकि कक्षा छठी में छात्रा वर्षा ने 99 प्रतिशत अंक, गुंजन ने 92 प्रतिशत, वंशिका ने 89 प्रतिशत हासिल किए हैं। इसी प्रकार कक्षा सात में साक्षी ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आरुषि ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा पुष्कर ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं आठवीं कक्षा में छात्रा श्रुति ने 96 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है जबकि हिमानी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और चीनू ठाकुर ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *