आनी आदर्श जमा दो विद्यालय की छात्रा तमन्ना शिमला गणतंत्र दिवस परेड शिमला में लेगी भाग

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी  की छात्रा तमन्ना का चयन राजधानी शिमला में आयोजित होने बाले गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के लिए हुआ है।
तमन्ना ने ऊना जिला के थाना रन विद्यालय में आयोजित मैगा कैंप में भाग लिया था। इस कैंप में प्रदेश भर के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 950 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इन स्वयंसेवियों में से 100 स्वयंसेवियों का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ।
जिसमें राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी की छात्रा तमन्ना का नाम भी शामिल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह तथा वेद प्रिया जम्वाल ने तमन्ना के आरडी परेड के लिए चयनित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे  बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *