राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के लिए कलाकारों के 27 मार्च को जोगिन्दर नगर उपमंडल तथा 28 मार्च को मंडी सहित अन्य जिलों के होंगे ऑडिशन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

जोगिन्दर नगर, 26 मार्च

एक से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 27 व 28 मार्च को निर्धारित किये गए हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।

इस बारे जानकारी देते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकार 27 व 28 मार्च को ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। यह ऑडिशन मिनी सचिवालय परिसर के सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक लिए जाएंगे।

उन्होने बताया कि 27 मार्च को जोगिन्दर नगर उपमंडल जबकि 28 मार्च को मंडी सहित अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकते हैं
एसडीएम ने बताया कि कलाकारों के ऑडिशन के लिए एक समिति गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *