सुरभि न्यूज़ ब्युरो
मनिकरण, कुल्लू
जिला कुल्लू के धार्मिक स्थल मनिकरण में हरियाणा की एक युवती की फ़ोटो सूट करते पांव फिसलने से पार्वती नदी में समा गई जिससे महिला की मौत हो गयी।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को करीब 06.30 बजे शाम पुलिस चौकी मनीकर्ण से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पर्यटक कटागला के पास पार्वती नदी के किनारे फोटो लेते समय अचानक पांव फिसलने के कारण नदी में गिरकर बह गई।
पुलिस, रैस्क्यू टीम व स्थानीय लोगों द्वारा मृतक महिला के पति अजय निवारण की मौजूदगी में सुमा-रोपा के पास पार्वती नदी के किनारे उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी शिनाख्त अजय निवारण द्वारा अपनी पत्नी कविता के रूप में की गई है।
मृतक युवती की पहचान कविता पत्नी अजय निवारण निवासी गांव, डाकघर व जिला झज्जर, हरियाणा व उम्र 31 वर्ष के तौर पर हुई है।










