कुल्लू के समीप वैष्णो माता मंदिर के पास ब्यास में गिरा टिपर, चालक लापता

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

कुल्लू, 27 जून

जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर वैष्णो माता मंदिर के पास एक टिप्पर के ब्यास नदी में गिरने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो माता मंदिर के पास बीती रात एक टिप्पर ब्यास नदी में गिर गया। सुबह सैर करने निकले लोगों ने ब्यास नदी में टिप्पर को देख और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

इस सबंध में एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल अभी इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस ट्रक में कितने लोग सवार थे। रात के समय लोगों को इस घटना का पता नहीं चल पाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रक के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है और स्थानीय लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों ब्यास नदी में पानी का बहाव भी काफी तेज है। ऐसे में पुलिस की टीम में ब्यास नदी के किनारों को भी छान रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *