आनी के कुंगश स्कूल का एनससी के शिविर प्रतियोगिता में रहा दबदबा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
रामपुर में विभिन्न स्कूलों द्वारा 10 दिवसीय एनसीसी शिविर का नौ जुलाई को समापन हुआ। जिसमें सरकारी स्कूलों से दसवीं कक्षा के एनसीसी कैडेट शामिल थे।
इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के एनसीसी छात्र छात्राओं  का सराहनीय प्रदर्शन रहा । यहां पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुंगश स्कूल ने बढचढ कर भाग लिया तथा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्कूल अब्बल रहा।
इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य . समूह नृत्य. एकल गान तथा समूह गान में कुंगश स्कूल का दबदबा रहा। एनसीसी के प्रभारी भाग चंद ने बताया कि अनुशासन में  कुंगश स्कूल प्रथम रहा।समूह नृत्य में भी कुंगश ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि समूह गान में द्वितीय स्थान से संतुष्ट रहना पडा।
दसवी की छात्रा सृष्टि  ने एकल नृत्य में  प्रथम स्थान हासिल किया जबकि एकल गीत में सृष्टि, आंचल व  राहुल ने दूसरा पुरस्कार अपने पाले में किया। वहीं 100 मीटर की दौड़ में दसवीं के सुंदर ने भी दूसरा खिताब झटका । इस शिविर में  जमा दो स्कूल कुंगश से  22 छात्र छात्राओं ने भाग लिया. जबकि शिविर में कुल 12 स्कूल तथा 4 कॉलेज शामिल  थे। । कुंगश में एनसीसी कैडेटस् के पहुंचने पर प्रार्थना सभा में सभी का जोरदार स्वागत किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने सभी कैडेटस् तथा उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए  कहा कि प्रतिभागी छात्र छात्रओं ने न केवल  पुरस्कार प्राप्त किए बल्कि स्कूल का नाम भी रोशन किया है।  उन्होंने प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करके नवाजा। इस मौके पर प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता वेदप्रिया जम्वाल. उमाशंकर दीक्षित.मैडम बिपा. मैडम हुनीता. डालमिया ठाकुर व भागचंद समेत  सभी अध्यापक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *