सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
मंडी, 21 जुलाई
बीती रात नौ मील के पास एचआरटीसी की चलती बस पर पहाड़ी से एक बहुत बड़ी चट्टान आकर टकरा गई। चट्टान का एक कोना बस के अगले हिस्से से टकराया जिससे बस में सवार 2 से 3 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है।
हादसे के समय बस में काफी सवारियां मौजूद थी जिसमें से आगे की तरफ बैठे 2 से 3 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद निगम की दूसरी बस के माध्यम से रात को ही शिमला भेज दिया गया है। इस कारण यहां रात को करीब एक घंटे तक हाईवे बाधित रहा लेकिन उसे रात को ही बहाल कर दिया गया था।









