Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
8 एच.पी एनसीसी बटालियन रामपुर के अंतर्गत किन्नौर के कल्पा में वाइब्रेंट विलेज कैंप का आयोजन 22 जुलाई से किया जा रहा है। जिसका समापन 31जुलाई को होगा। इस कैंप का प्रमुख उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को बॉर्डर एरिया के विभिन्न गांव के रहन सहन .जीवन शैली की जानकारी प्रदान करना है। इस कैंप में लगभग 200 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
गुरुवार को इसी मिशन के तहत सभी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में छितकुल एरिया का शैक्षणिक भ्रमण किया और देखा कि किस प्रकार बॉर्डर पर कठिन परिस्थितियों में लोग अपना जीवन यापन करते हैं। उनकी जीवन शैली कैसी है। कैडेट्स को इसी तरह हर दिन अलग अलग गांव का दौरा करवाया जाएगा और महत्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।