जिला मंडी के चौहर घाटी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बूथ स्तर पर किया पौधारोपण 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अहवान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा हर बूथ पर पेड़ लगा रही है| इस अभियान को बूथ स्तर पर सफल बनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने बूथ में पेड़ लगा रही है| लपास तथा कल्होग बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने–अपने बूथों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देवदार के पौधे रोप कर भविष्य में अपने वनों को बढ़ाने व बचाने का संकल्प भी लिया| भाजपा शक्ति केन्द्र बरोट के अध्यक्ष व द्रंग भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदास ठाकुर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम वाला यह अभियान 15 अगस्त तक ज़ारी रहेगा| इस मौके पर लपास बूथ के अध्यक्ष ब्रहमा नन्द तथा कल्होग बूथ के अध्यक्ष छांगा राम सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *