सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष काहन चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे द्रंग भाजपा के अध्यक्ष मेहर सिंह की अगुवाई में नगवाई से औट तक तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने द्रंग भाजपा की ओर से द्रंग भाजपा के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सभी निर्धारित समय को सुबह ठीक 10:30 बजे नगवाई में स्थित होटल रेग्जिट में पहुंचकर इस तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस यात्रा में द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। काहन चंद ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सभी अपने – अपने दो पहिया वाहन लेकर आएं।