वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 31 अगस्त को निशुल्क बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण हेतु होंगे साक्षात्कार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्युरो

कुल्लू 19, अगस्त

बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर कुल्लू के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार महिने का निशुल्क बुनाई एवं डिजाइन प्रशिक्षण, दिनांक 2 सितंबर से शुरू किया जा रहा है।

इस  प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार दिनांक 31 अगस्त को बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर कुल्लू में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएगा। प्रशिक्षणार्थी व्यस्क, पढ़ा लिखा व भिज्ञ होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण की अवधि में कार्य दिवसों के आधार पर 125/- प्रतिदिन वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी महिला एवं पुरुष कोई भी हो सकता है।

अतः इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन आधार प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, बैंक खाता न०, आयु प्रमाण पत्र व योग्यता तथा बुनाई का अनुभव के साथ दिनांक 30 अगस्त तक इस कार्यालय में दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर 01902-225915 पर संपर्क किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *