छोटा भंगाल व चौहार घाटी में धूम धाम से मनाया रक्षाबन्धन का पवित्र त्यौहार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल व चौहार घाटी में सोमवार को रक्षाबन्धन का पवित्र त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र त्यौहार के चलते बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर तिलक लगाया व भाइयों का मुंह मीठा भी किया। उसके बदले भाइयों ने उनकी सुरक्षा का वायदा करते हुए उपहार दिए। दोनों घाटियों में रक्षाबंधन के दिन हर जगह भारी उत्साह दिखाई दिया अन्य त्यौहारों की अपेक्षा रक्षा बंधन का यह पवित्र त्यौहार व्यक्तिगत होने के चलते महिलाओं में ही नहीं बल्कि आम लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस दिन मुल्थान, लोहारडी, बरोट, लक्कड़ बाज़ार, लंबाडग, थल्टूखोड आदि बाज़ारों में स्थित राखियों, मिठाई, गिफ्ट तथा सोनिआरों की दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा खासी रौनक रही व महिलाओं तथा अन्य खरीदारों की काफी भीड़ रही। रक्षाबंधन की महत्वा को देखते हुए बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर मंहगी से मंहगी राखियां बाँधी तो भाइयों ने भी पीछे न रहकर राखी बांधने के बदले अपनी बहनों को मंहगे से मंहगे उपहार दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *