सुरभि न्यूज़
आनी, 26 अगस्त
हिन्दु धर्म का सबसे बड़ा पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे भारत मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। आनी के समाजसेवी राज कुमार, परस राम, रमेश ठाकुर, मोनू चौहान, अशोक ठाकुर, योगराज शर्मा आदि ने अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल मे दाखिल मरीजों का हाल चाल् पूछा।
मरीजों और उनके साथ आये तामीर दारों को जुस और फल बांटे। अस्पताल प्रशाशन अधीक्षक प्रदीप ठाकुर ने समाजसेवी सदस्यों का आभार जताया है। समाज सेवी परस राम ने कहा की आज पुरा भारत श्रीकृष्ण जन्मष्टमी मना रहा है। आनी के देवी देवताओं के मंदिरो मे भी जन्मष्टमी की धूम रही। समाज सेवी ने अस्पताल मे दाखिल मरीजों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।