सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
उपमंडल मुख्यालय आनी स्थित राजकीय कन्या बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने दौरा कर क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थों व नशीली दवाइयों के सेवन पर चिंता व्यक्त करते हुए, इस बारे में स्कूली बच्चों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों को इन बुराईयों के बारे में जागरूक करते हुए, इससे दूर रहने का आहवान किया।
विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले कुछ समय से मादक द्रव्यों व नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। नशा करने से परिवार में आर्थिक नुकसान होने के साथ उसके स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत इंसान को खोखला बनाती है। कुछ नशीला नशा, जिसे चिट्टा भी कहा जाता है। इसकी लत से यदि समय रहते व्यक्ति को यदि दूर नहीं किया जाए तो, वह नशा उसकी मौत का कारण भी बन जाती है।
विधायक ने कहा कि शहर में शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट का चलन ज्यादा है। प्ररन्तु इससे भी ज्यादा घातक चिट्टा है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हमें समाज को जागरूक करने की जरूरत है।लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में 50 फीसदी से ज्यादा सेब की फसल तैयार होती है।
इसके अलावा प्रदेश भर में पशुपालन द्वारा सबसे ज्यादा दूध भी इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश भर के लोगों तक पहुंचता है। जो हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने भी बच्चों को नशे से दुर रहने की बात कही और इस तरह के अभियान चलाने की मुहिम के लिए आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार की भुरी भुरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में विधायक के साथ भाजपा नेता दुनी चन्द ठाकुर, वेद ठाकुर, संदीप चौहान के अलावा विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ् मौजूद रहा।