Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
- विधानसभा क्षेत्र से विजय ठाकुर, आनी ब्लॉक से राजेश ठाकुर, निरमंड से अमन बिष्ट, आनी नगर पंचायत से अमन आजाद व निर्मण्ड से राकेश कुमार बने युवा अध्यक्ष
काँग्रेस पार्टी में हाई कमान के दिशा निर्देशानुसार युवा कांग्रेस में विभिन्न स्तर पर अध्यक्षों के चयन के लिए इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया निभाई गई। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से शुरू किए गए और इस बीच ही ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया भी निभाई गई। नबम्बर माह में छटनी के बाद 20 दिसम्बर को देर शाम नए अध्यक्षों के चयन का परिणाम घोषित किया गया।
इस प्रक्रिया में जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर विजय ठाकुर की ताजपोशी हुई है। उनके साथ चुनाव में बरिष्ठता आधार पर रमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, रवींद्र रब्बु और नितिन ठाकुर को महासचिव बनाया गया है जबकि आनी ब्लॉक से राजेश ठाकुर अध्यक्ष, सौरव ठाकुर उपाध्यक्ष और दिनेश महासचिव नियुक्त हुए हैं।
वहीं निरमंड ब्लॉक से अमन बिष्ट को अध्यक्ष, नगर पंचायत निरमंड से राकेश कुमार और आनी नगर पंचायत से अमन आजाद को नगर अध्यक्ष चुना गया हैजबकि जिला के लिए प्रदीप ठाकुर संजीव ठाकुर और दिवेश ठाकुर को नामित किया गया है।
इस चुनाव में विधानसभा स्तर पर कुल वोटिंग 5200 हुई है और इसमें सभी पदाधिकारियों का चयन बरिष्ठता आधार पर हुआ है। युवा कांग्रेस में नए चेहरों की ताजपोशी पर आनी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बाँटकर खुशी को साझा किया।
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के रहे पूर्व प्रत्याशी परस राम ने अपने सम्बोधन में युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जीत की बधाई दी और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए इस नई ऑनलाइन प्रक्रिया का स्वागत करते हुए इसके लिए पार्टी हाई कमान व प्रदेश नेतृत्व सहित मुख्यमन्त्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया है।
वहीं विधानसभा क्षेत्र से नव नियुक्त अध्यक्ष विजय ठाकुर और आनी ब्लॉक से अध्यक्ष नियुक्त राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में इस नियुक्ति के लिए पार्टी हाई कमा प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और युवा कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का वे भरसक प्रयास करेंगे और पार्टी संगठन की मजूबती के लिए पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करेंगे।
इस मौके पर बीसीसी आनी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी परस राम, प्रदेश महासचिव गोविंद शर्मा व चेतन चौहान, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पिंकू, उप प्रधान जितेंद्र रोक्की, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा वर्मा, संगीता कायथ, ममता चौहान, अजीत ठाकुर, एडवोकेट दलीप जोशी, राम कृष्ण ठाकुर, प्रधान जालप् राम ठाकुर, राहुल ठाकुर, दलीप ठाकुर, ईशान सिंघा, पप्पू सत्या, लाल सिंह, अशोक ठाकुर राकेश, ठाकुर दलीप डिसूजा, महेंद्र ठाकुर, उमेश हरि, धर्म पाल, रमेश, देवेंद्र, कुर्म दत्त तथा डोला सिंह सहित अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।