Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
आनी वाह्य सिराज क्षेत्र में 10280 फुट की ऊँचाई पर स्थित जलोडी दर्रे की विकट परिस्थिति के समाधान के लिए वर्षों से प्रस्तावित जलोडी टनल के निर्माण को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आनी के युवा विधायक लोकेंद्र कुमार ने बेहद खुशी व्यक्त करते हुए, इस तोहफे के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का आभार जताया है।
लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी में 30 मई 2024 को केंद्रीय
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जलोड़ी जोत टनल की घोषणा की थी। जिसे उन्होंने पूरा कर आनी व बन्जार क्षेत्र के लोगों को एक महत्वाकांक्षी तोहफ़ा भेंट किया है।
इस तोहफे पर बेहद खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर और दलाश् मण्डल के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।