Listen to this article
तांदी अग्निकांड प्रभावितों ने किया उपायुक्त का धन्यवाद।

मुस्तैदी से प्रशासन ने किया राहत कार्य।
तांदी अग्निकांड प्रभावितों ने उपायुक्त के गांव में दौरे के दौरान धन्यवाद किया।
बुधवार को  तांदी गांव में एक भीषण अग्निकांड में जहां करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ वही गांव के पुराने पारंपरिक काठकुंणी  शैली में बने हुए मकान भी अग्नि की भेंट चढ़ गए हैं।
उपायुक्त कल्लू ने तोरूल एस रवीश ने आज जब प्रभावित गांव का दौरा कर प्रभावितों से  बातचीत की तथा राहत कार्यों का जायजा लिया।
 लोगों ने अग्निकांड के दौरान प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ अग्निशमन तथा अन्य राहत कार्यों को त्वरित रूप से अंजाम देने के लिए उपायुक्त का धन्यवाद किया।
 स्थानीय लोगों ने कहा कि जैसे ही प्रशासन को इस घटना की सूचना  मिली एसडीएम बंजार सहित समस्त अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने राहत कार्यों को देर रात तक अंजाम दिया।
आज उपायुक्त ने सभी प्रभावितों को आवश्यक खाद्य सामग्री सहित रेडक्रॉस की ओर से 50 हज़ार रुपए प्रति परिवार के लिए चेक प्रदान किया।
उपायुक्त ने  आवश्यक सामान, कंबल, खाना पकाने के बर्तन, हाइजीन किट तथा तिरपाल इत्यादि भी प्रदान किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *