सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल बीड़ के अंतर्गत आने वाले छोटा भंगाल घाटी के मुल्थान– बड़ा ग्रां सोलह किलोमीटर तथा मुल्थान–लोहारडी छः किलोमीटर सड़क मार्ग की वर्तमान में बहुत ही दयनीय हालत हो गई है। इन दोनों सड़क मार्गो पर आश्रित लोआई पंचायत के निवासी बलदेव सिंह , तारा चंद, मस्त राम, राम लाल, दुर्गा दास, राकेश कुमा, राजीव कुमार आदि लोगों ने बताया कि मुल्थान–लोहारडी सड़क मार्ग में छः किलोमीटर के बीच जहां – जहां सीमेंट की टायरिंग की गई है उन स्थानों में सड़क भाग ठीक है मगर जिन स्थानों पर तारकोल बिछाया है उन स्थानों में तारकोल के उखड जाने से गहरे गड्ढे बन जाने के कारण वाहन चालकों को भारी मुशिकल हो रही है।
इस सड़क मार्ग में आवाजाजी करने वाले राहगीरों को पैदल चलने में भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग में कार्यरत विभाग के मजदूर गहरे गड्ढों को भरने के लिए मात्र मिटटी डाल रहे है जो कुछ दिनों बाद वाहनों के चलने से फिर निकल जाती है और फिर से सड़क पर गड़े बन जाते है।
यही हाल मुल्थान–बड़ा ग्रां सोलह किलोमीटर सड़क मार्ग है इस सड़क मार्ग के बीच भी टायरिंग जगह–जगह उखड़ चुकी हैनीय लोगों ने लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि इन दोनों सड़क मार्गों में टायरिंग का कार्य करें तथा लोगों की बेहतर सुविधा के लिए शीघ्राति शीघ्र पैचवर्क का कार्य किया जाए।
इस बारे में छोटाभंगाल घाटी मे तैनात विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनीश ठाकुर ने बताया कि मुल्थान – लोहारडी सड़क मार्ग में गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। उनका कहना है कि मुल्थान-लोहारडी सड़क मार्ग का टायरिंग का कार्य तीन वर्ष पूर्व एक ठेकेदार को दिया गया हैं तथा इस सड़क मार्ग के रखाव का कार्य पांच वर्ष तक उसी ठेकेदार का होता है। सड़क मार्गो में पड़ने वाले गहरे गड्ढों को भरने के लिए विभाग के मजदूरों को कार्य के लिए लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस छः किलो मीटर सड़क मार्ग में पैचवर्क का कार्य उसी ठेकेदार के माध्यम से मार्च में करवा दिया जाएगा।










