सुरभि न्यूज़
शिमला / कुल्लू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां साप्ताहिक समाचार-पत्र पाटन समाचार, शिमला के संपादक संजय ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका मंगलवार को लंबी बीमारी के कारण चंडीगढ़ में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वहीं, कुल्लू पीपुलज़ एसोसिएशन शिमला ने अपने सदस्य संजय ठाकुर, जो शिमला से पाटन समाचार के संपादक व पत्रकार थे, के निधन पर गहरा दुख जताया है। संजय ठाकुर का निधन चंडीगढ़ में हुआ। वह कुल्लू जिला के बंजार केअंतर्गत पाटन गांव के निवासी थे। एसोसिएशन ने दुख व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिवार से भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग पराशर ने कहा है कि संजय कुमार ठाकुर ने अपने पिता पत्रकार नीलकमल ठाकुर की तरह ही पाटन समाचार को शिमला और कुल्लू में प्रीतिष्ठत किया। उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर का क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रधान के रूप में भी योगदान था। उन्होंने कहा की एसोसिएशन संजय ठाकुर को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
उधर ऑल इंडिया संपादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मचंद यादव ने भी संजय ठाकुर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर व उनके पिता नीलकमल ठाकुर जीवन भर पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने संजय ठाकुर के निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार से भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
वहीं हिमाचल डीजिटल मीडिया कुल्लू से धर्मचंद यादव करंट न्यूज़, प्रताप सिंह अरनोट सुरभि न्यूज़, विनोद महंत कुल्लू टुडे, प्रेम लाल खबर आई, प्रिया शर्मा इंडिया न्यूज़ तथा हेलो हिमाचल सहित सभी सदस्यों ने संजय ठाकुर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सभी ने संजय ठाकुर के निधन पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय दुख से उभरने के लिए ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
युवा पत्रकार एवं पाटन समाचार के संपादक संजय ठाकुर के निधन पर किया शोक ब्यक्त