सुरभि न्यूज़
बैजनाथ, कांगड़ा
पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में छात्रवृत्ति संस्थागत नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार ने छात्रवृत्ति भरने की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि इच्छुक और पात्र छात्र एनएसपी पोर्टल यानी scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में सही दस्तावेज़ों का होना, समय पर आवेदन भरना और आवेदन पत्र में सही जानकारी देना कितना महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान, प्रोफेसर रेनू भाटिया ने छात्रों को आवेदन पत्र भरने के चरणों को विस्तार से समझाया और इसके अतिरिक्त, छात्रवृत्ति के विभिन्न प्रकार और उनके पात्रता मानदंड पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार कौंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति एक प्रकार की आर्थिक सहायता है जो छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग एवं मानसिक प्रोत्साहन प्रदान करती है।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जटिलताओं से अवगत कराना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में डॉ अमित कोडा, प्रोफेसर सुनीता कुमारी, प्रोफेसर अंजलि भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।










