जिला कुल्लू की सैंज व तीर्थन नदी में महाशीर मछली के दस हजार बीज का किया संग्रहण

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
बंजार, कुल्लू
हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग ने नदीय मत्स्य बीज संग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 29 और दिनांक 30 अक्टूबर को महाशीर प्रजाति मछली के बीज का जिला कुल्लू की सैंज नदी, जीभी के गुशैनी में तीर्थन नदी में 8000 और पार्वती नदी में 2000 महाशीर बीज का संग्रहण किया गया।

यह संग्रहण स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला कुल्लू के एंगलिंग एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एनएफडीबी के सहयोग से किया गया।
इस मत्स्य संग्रहण का उद्देश्य देश में स्थानीय प्रजाति की मछलियों के सरंक्षण और उत्पादन को बढ़ावा देना है ताकि प्रदेश में कार्यशील मछुआरों की आजीविका और सुदृढ़ हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विभाग ने सभी स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया कि स्थानीय नदी नालों में मत्स्य सरंक्षण को प्राथमिकता के आधार पर करने में विभाग का सहयोग करें ताकि मत्स्य उत्पादन प्रदेश में अग्रणी राज्य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *