सुरभि न्यूज़
नगवाईं, 01 नवम्बर
एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण – II में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक आयोजित किए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के दौरान आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को नगवाईं कार्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता का संदेश देने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रमों में परियोजना के महाप्रबंधक (सिविल) राजीव अनुज शर्मा, श्री साजन मोइददीन,महाप्रबंधक (यांत्रिक), अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.),परियोजना सतर्कता अधिकारी रवि कुमार तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।











