सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी : 18 दिसंबर
भारतीय जनता पार्टी आनी मंडल ने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर द्वारा आनी मंडल के अंतर्गत आने वाले 15 ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां वरिष्ठ नेताओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के उपरांत की गई हैं, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी रूप से कार्य कर सके।
जारी सूची के अनुसार फनौटी से राम मूर्ति ठाकुर, लगौटी से धर्म सिंह, रोड़ीधार से नोक सिंह, बांशा से रमेश ठाकुर, बशाबल से धर्म सिंह चौहान, सिसरी से कुमन राम, शवाड से यामानंद ठाकुर, कुंगश से रूपेन्द्र कारदार, खुन्न से दलित सिंह, खनाग से लोतम राम,भाटनीबाई से रमेश चंद, जाओं से श्याम ठाकुर, च्वाई से चरण दास डोगरा, च्वाई-1 से विक्रम कुमार तथा आनी से कुलदीप शर्मा को ग्राम केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी अध्यक्ष पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।











