अनुसूचित जाति राज्य आयोग के अध्यक्ष 23 दिसंबर को रहेंगे कुल्लू प्रवास पर 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 19 दिसंबर
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा (अधिवक्ता) 23 दिसंबर (मंगलवार) को कुल्लू प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला प्रशासन, पुलिस तथा अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 22 दिसंबर की सायं कुल्लू पहुंचेंगे। 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कुल्लू स्थित बहुउद्देशीय भवन में सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति से संबंधित महिला के साथ दुराचार एवं हत्या के मामले की जांच की जाएगी। इसके उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें संबंधित प्रकरण सहित अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *