सुरभि न्यूज़
कटराईं / कुल्लू
प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री, जगत सिंह नेगी ने बुधीश्वर गौड़ (55 वर्षीय)के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मंत्री ने कटराईं स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
बुधीश्वर गौड़, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता जोग ध्यान ठाकुर (88 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर किया शोक ब्यक्त
उन्होंने कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता जोग ध्यान ठाकुर (88 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर भी उनके पैतृक निवास तेगूबेहड़ पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मंत्री ने कहा कि जोग ध्यान ठाकुर के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है और इस दुःख की घड़ी में सरकार व पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।












