एसटीएफ की टीम ने भुंतर – मणिकर्ण सड़क पर दो व्यक्तियों को 5. 34 ग्राम चिट्टा सहित किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 03 अप्रैल

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एसटीएफ की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 5.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने भुंतर – मणिकर्ण रोड पर स्थान  सिउंड के पास नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से 5.34 ग्राम हीरोइन /चिट्ठा तथा 91500 नगद राशि बरामद की है। उपरोक्त दोनों आरोपी मणिकरण से भुंतर की तरफ एक टैक्सी से आ रहे थे।

आरोपीयों की पहचान अमरजीत सिंह सुपुत्र गुरमीत सिंह RO H No 257LB St No 1 न्यू कपूर नगर सुल्तानविंद रोड अमृतसर पंजाब उम्र 28 साल तथा सुशांन सुपुत्र भौजा पुजारी RO नजदीक मंजू नाथ टायर फैक्ट्री कुलशेखर बंगलौर उम्र 29 साल के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।आगे की जांच थाना भुंतर द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *