सुरभि न्यूज़
मंडी, 03 अप्रैल
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की ग्राम पंचायत टकोली (सनोर वैली इंटरनेशनल स्कूल) की होनहार छात्रा समीक्षा चौहान ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
समीक्षा ने लोकप्रिय टीवी शो “किसमें कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले तक अपनी जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रनर-अप का खिताब हासिल किया।
यह फाइनल प्रतियोगिता रयात बहारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़-रोपड़ हाईवे, खरड़ (मोहाली) में आयोजित की गई, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच समीक्षा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
समीक्षा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने इसे बेटियों की प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर सभी ने समीक्षा चौहान को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बेटी है अनमोल इस उपलब्धि ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है।










