सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
साईं इन्टरनल फाउंडेशन के तत्वाधान में हिमालियाँ फॉर ह्युमन रिसोर्स डेवेल्पमेंट धर्मपुर जिला मंडी द्वारा शिक्षणिक सत्र 2026 – 27 के लिए डाकटर विजय मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश में 9वीं कक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए हो रही है। परीक्षा रविवार 5 अप्रेल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाहुल व स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जा रही है।
साईं इन्टरनल फाउंडेशन धर्मपुर ने समस्त लोगों को अवगत करवाना चाह की वे विद्यार्थी जो नौवीं कक्षा पास कर चुके है और उनकी निम्न आय वाले परिवारों से समन्धित है और जिनके परिवार की सभी स्त्रोतों से कुल वार्षिक 4 लाख 25 हज़ार रूपये से अधिक नहीं है वे ही इसके पात्र होंगे। कक्षा में प्रवेश सिमित संख्या में लड़के और लड़कियों को योग्यता के आधार पर प्रवेश परीक्षा पास करने पर ही दिया जाएगा। हालांकि निम्न आय वर्ग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों जैसे समाज के वंचित वर्गों के विद्यालयों को फाऊँडेशन द्वारा कुछ वरीयता दी जा सकती है।
चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी जिसमें छात्रावास सुविधा, वर्दी, किताबें तथा भोजन व्यवस्था आदि शामिल है। विद्यार्थियों के माता- पिता या किसी बाहरी एजेंसी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में डाक्टर विजय मैमोरियल सीनियर सेकेन्डरी स्कूल धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निम्न लिखित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
जिला चम्बा के बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहल्ला सपरी, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा, राजकीय विद्यालय सलूनी, बिलासपुर के शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता, सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई, डाक्टर वाई एस परमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला ददाहू, ऊना के बस ठहराव के नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना, करसोग के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग, जिला मंडी के ही चौहार घाटी में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट, जयसिंह पुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी मोलग, जिला सोलन के राजकीय बाल माध्यमिक पाठशाला अर्की, शिमला के रिज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चिड़गाँव, पीएम श्री राजमाता शान्ति देवी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, एस .एस के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा गाँव कुमार सैन, जिला किन्नौर में स्थित टी एस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपीओ, जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बशैणी तथा राजकीय महाविद्यालय ढालपुर शामिल किए गए है।











