नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा 71 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ज्वालामुखी (कांगड़ा), 04 अप्रैल

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार व पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत रोजाना नशा तस्करों की गिरफ्तारी होने के साथ ही इसमें संलिप्त सुखदार लोग भी बेनकाब हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस जिला देवड़ा के तहत ज्वालामुखी पुलिस ने बीती रात एक युवक को 71 ग्राम चरण के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी पुलिस थाना की टीम ने बीती रात गज्जू दा बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आए एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसकी चेकिंग करने पर उससे 71 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सूर्य गोस्वामी पुत्र शिव कुमार गोस्वामी निवासी वार्ड नंबर 7 ज्वालामुखी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पूर्व में ज्वालामुखी नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

पुलिस जिला देहरा के एसएसपी मयंक चौधरी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। चौधरी के मुताबिक देहरा जिला पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़े हुए हैं तथा नशे के साथ पकड़े जाने वाले तमाम आरोपियों के रिकार्ड खंगाले जाने के साथ ही नशा कारोबार करने वालों के नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

गौरतलब है कि ज्वालामुखी में नगर परिषद से जुड़े प्रतिनिधियों व उनके परिजनों के नशे के कारोबार में संलिप्त होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि इसे पूर्व नगर परिषद के एक पूर्व पार्षद मनु शर्मा भी मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार हो चुके हैं और वह मौजूदा समय में धर्मशाला जेल में बंद है। उन पर कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *