सोलन में पुलिस ने तीन युवकों को 6.96 ग्राम चिट्टा व 30 गोलियां नशीली दवाइयां सहित किया गिरफ्तार

Listen to this article

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए एसआईयू की टीम ने तीन युवकों को 6.96 ग्राम चिट्टा व 30 गोलियां नशीली दवाइयां सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सोलन शहर के एक होटल में दबिश देकर उक्त होटल के कमरा नम्बर 06 में ठहरे तीन युवकों के कब्जा से 6.96 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व 30 गोलियां प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की गई।

आरोपी की पहचान सूरज पुत्र नारायण सिंह कँवर निवासी गाँव डरोग, डाकखाना ओडी, तहसील कुमारसेन जिला शिमला हि०प्र० उम्र 27 वर्ष, वैभव शाण्डिल पुत्र राजेश कुमार निवासी गाँव कोट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, हि०प्र० उम्र 20 वर्ष व हर्ष दिलटा पुत्र राजिंदर दिलटा निवासी गाँव व डाकखाना जड़ग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, (हि०प्र०) उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *