बरोट में भाजपा ने 47वें स्थापना दिवस पर किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के बरोट में भाजपा ने 47वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। छः अप्रेल को जहां देशभर में भाजपा कार्यकताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। वहीँ जिला मंडी के भाजपा के पद्धर मंडल के बरोट बूथ – 2 में भी बरोट में भी भाजपा प्रमुख प्रेम कुमार की अगुवाई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 47वां स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 47वें स्थापना दिवस की बधाई दी और गले मिले। इस मौके पर भाजपा ग्राम केंद्र बरोट के प्रमुख प्रेम कुमार के साथ बरोट बूथ के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, कल्होग बूथ के अध्यक्ष राजकुमार, भाजपा लाभार्थी बरोट के प्रमुख श्याम सिंह, पद्धर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य सोमा देवी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इसके अलावा झरवाड़, लपास तथा वरधान आदि बूथों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *