क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में नर्सेस वीक के अवसर पर आयोजित की आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 08 मई

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में नर्सेस वीक के द्वितीय दिन को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वर्किंग मॉडल, क्ले मॉडल तथा कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मॉडल एवं कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सह निदेशक ज्योति मार्या मसीह, कार्यवाहक सह निदेशक सैमुअल मसीह तथा समस्त अध्यापकगण का अहम योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साथ ही विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *