सुरभि न्यूज़
मणिकरण, कुल्लू
एनएचपीसी के पारबती-2 पावर स्टेशन, मणिकरण में 10 जुलाई 2026 को बाढ़ एवं पूर्वचेतावनी प्रणाली (Early Warning System) पर मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवा तथा स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए बहु-एजेंसी बचाव अभियान का प्रदर्शन किया तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव उपायों की जानकारी दी।
एनडीआरएफ विशेषज्ञों ने कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आपदा प्रबंधन, बचाव तकनीकों एवं पीड़ितों के सुरक्षित निकासी संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) मु. सुहेल ने कहा कि नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रभावी पूर्वचेतावनी प्रणाली आपदा के प्रभाव को कम करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।











