छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अविषेक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर डाक्टर नेहा राणा ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डाक्टर नेहा राणा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी कई उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अभिषेक सिंह  ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य प्रोफ़ेसर ऋषभ चौहान एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *