सुरभि न्यूज़
जोगिंदर नगर/लांगना, 25 जुलाई
जोगिंदर नगर उपमंडल की लांगना ग्राम पंचायत में 26 जुलाई को सामान्य ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत प्रधान लांगना के जवाहर लाल एवं उप प्रधान आयुष ठाकुर ने ग्राम पंचायत लांगना की जनता को सूचित किया है कि दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे पंचायत घर, लांगना में सामान्य ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।
इस ग्राम सभा में पंचायत के आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा, पिछले लंबित कार्यों की समीक्षा एवं समाधान तथा पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी पंचायत वासियों से विनम्र आग्रह किया है कि आप सभी अपने गांव एवं घर-द्वार से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव भी इस ग्राम सभा के समक्ष रख सकते हैं।
आप सभी ग्रामवासियों से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंचायत के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।











