नशामुक्त अभियान : सोलन पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन मामलों में 21.04 चिट्टे के साथ 7 युवक गिरफ्तार, 3 गाड़ियां जब्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन (हिमाचल प्रदेश) : 25 जुलाई

जिला पुलिस सोलन की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक के बाद एक बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर तीन मामलों में 7 युवकों को हेरोइन (चिट्टा) की खेप के साथ पकड़ा है। आरोपियों से कुल 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है तथा अपराध में इस्तेमाल की गई दो कारों और एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में ​अर्की क्षेत्र में SIU की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के पास से 2.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। ​

आरोपियों की पहचान ​पुनीत शर्मा (24 वर्ष), निवासी गाँव चुनाड ब्रहमणा, डाकखाना भुमती, तहसील अर्की, जिला सोलन व ​खेम चाँद (25 वर्ष), निवासी गाँव नरवाड, डाकखाना खरडहट्टी, तहसील अर्की, जिला सोलन के तौर पर हुई है।

थाना अर्की में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 29 के तहत मामला (FIR NO 72/2026) दर्ज किया गया है। संलिप्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। BNSS के प्रावधानों (धारा 35(3)) के तहत दोनों आरोपियों को नोटिस पाबंद किया गया है।

​दूसरे मामले में ​सदर सोलन पुलिस थाना क्षेत्र के तहत SIU टीम ने कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक आल्टो 800 कार को रोका। तलाशी लेने पर कार सवार दो युवकों से 8.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

​आरोपियों की पहचान ​प्रज्वल जनारथा (34 वर्ष), निवासी गाँव अड़ेवग, डाकखाना रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला व ​परीक्षित चौहान (32 वर्ष), निवासी गाँव कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के तौर पर हुई है।

दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लिया गया (FIR NO. 157/2025)। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

​तीसरे मामले में धर्मपुर थाना क्षेत्र में सनवारा के समीप रात के समय SIU टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक सलेरियो गाड़ी को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 10.65 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान ​वीरेंदर कुमार उर्फ तनु (31 वर्ष), निवासी गाँव न्यू कथेड, जिला सोलन, ​दीपक (25 वर्ष), निवासी न्यू कथेड (समीप HRTC वर्कशॉप), जिला सोलन। तथा अजय कुमार (35 वर्ष), निवासी गाँव फ्लाई, डाकखाना दामकड़ी, जिला सोलन के तौर पर हुई है।

पुलिस थाना धर्मपुर में मामला (FIR NO 116/2026) दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जिला पुलिस सोलन के अनुसार, सभी मामलों में आगामी गहन पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Antecedents) खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस अवैध धंधे में कब से संलिप्त हैं और उनके संपर्क किन-किन नशा तस्करों से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *