जोगिंदर नगर उपमंडल के लांगना स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, लांगना : 15 अगस्त

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लांगना के परिसर में भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अध्यापकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान जवाहर लाल, उपप्रधान आयुष ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, एसएमसी प्रधान मुनीष शर्मा, उपप्रधान शिवाय सकलानी सहित एसएमसी के सदस्य तथा पंचायत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *