कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल कॉलेज रोड ढालपुर, कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपर ढालपुर तथा कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। तीनों विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, भाषण तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान, देश की एकता-अखंडता तथा जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार एवं प्रशासक रीतू सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना के साथ जीवन जीने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे विचारों, व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए।

समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *