पार्बती-III पावर स्‍टेशन ने मनाया 80वां स्‍वतंत्रता दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बिहाली

पार्बती-III पावर स्‍टेशन द्वारा 15 अगस्‍त, 2026 को भारत का 80वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया । इस समारोह की शुरूआत में सुधीर कुमार, पार्बती-III पावर स्‍टेशन प्रमुख, द्वारा राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया। तत्पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ़) और हिमपेस्‍को के जवानों द्वारा राष्‍ट्रीय ध्‍वज को सलामी दी गई तथा वहाँ उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्‍ट्रगीत और राष्‍ट्रगान का गायन किया गया ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुधीर कुमार,पार्बती-III पावर स्‍टेशन प्रमुख ने सभी को स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का दिन है। यह दिन हमें उन महान स्‍वतंत्रता सेनानियों के त्याग,संघर्ष और बलिदान का स्मरण करता है, जिनके सर्वोच्च बलिदान के कारण हमें आजादी मिली। उन्होंने राष्ट्रीय दायित्व को पूरा करने में एनएचपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और पार्बती-III पावर स्टेशन द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पावर स्टेशन द्वारा माह जुलाई, 2026 में कमिशिनिंग के बाद से अब तक का सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन एवं मासिक उत्कृष्ट पीएएफ और 25 जुलाई, 2026 को अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह कीर्तिमान पार्बती-III पावर के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, कुशल प्रचालन, प्रभावी रखरखाव तथा उत्कृष्ट समन्वय का प्रतिफल है। यह उपलब्धि पावर स्टेशन की उच्च उपलब्धता कारक, विश्वसनीयता तथा प्रचालन उत्कृष्टता को भी दर्शाती है । पार्बती-III पावर स्टेशन भविष्य में भी उत्कृष्ट निष्पादन की इसी परंपरा को बनाए रखते हुए स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर अध्‍यक्षा, महिला कल्‍याण समिति, पार्बती-III पावर स्टेशन, पुष्‍पा नेगी, महाप्रबंधक (सिविल), प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक), रंजीत कुमार,सहायक कमाण्‍डेंट,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व हिमपेस्‍को के जवान,पावर स्‍टेशन के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी, कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *