सुररभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, भराडू (जोगिंदर नगर )
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराडू में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.आर. चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसक बाद NCC, NSS, Scout & Guide तथा Eco Club की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गंगाराम सकलानी, उपाध्यक्ष किरण देवी सहित कार्यकारिणी सदस्य, GMS कस और GMS गदयाडा के स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपप्रधानाचार्य सत पाल, मंच संचालक राम लाल एवं जंग बहादुर तथा विज्ञान स्नातक वंदना सकलानी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार रखे।
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थी दीक्षित का ओजस्वी भाषण विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान, नागरिकों के कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायक संबोधन की उपस्थित लोगों ने तालियों से सराहना की।
केंद्रीय मुख्यशिक्षिका रेणु शर्मा की ओर से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए खीर का आयोजन किया गया, जिसमें MDM सहायकों सनवीर चौहान, अच्छर सिंह, वीरेंद्र एवं अविनाश ने सहयोग दिया।
NSS प्रभारी बीरी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय से भव्य तिरंगा रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। वहीं, विद्यालय की शिक्षिकाओं के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और अन्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर लाल, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, अविनाश विवेक, रमन सिंह, राजकुमार, दीपिका, मनसा, कंचन राणा, रजनीश, सरोज कोंडल, पूर्णिमा सहित समस्त स्टाफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह का वातावरण देशभक्ति, अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।
















